फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26.5 करोड़ रुपये में गोहाना का रेलवे स्टेशन होगा आधुनिक : रमेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गोहाना के रेलवे स्टेशन काे आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए 26.5 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही गोहाना में एचएसवीपी के दो नए सेक्टर विकसित किए जायेंगे। इससे गोहाना का विकास और तेज होगा। इससे पहले गोहाना में हाईवे व बाईपास बनाए जा रहे हैं, ताकि गोहाना के लोगों को फायदा मिल सके। यह बात सांसद रमेश कौशिक ने गोहाना के विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही है।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि गोहाना में सेक्टर-13 व सेक्टर-16 को अति शीघ्र विकसित किया जाएगा। जिससे लोगों को बेहतरीन आवासीय सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। उन्होंने लोगों को आमंत्रित किया कि वह 22 जनवरी के बाद अयोध्या में जाकर राम मंदिर समेत अन्य मंदिरों के दर्शन करें। राम मंदिर बनने के साथ ही अयोध्या नगरी की दृश्य ही बदल जाएगा। इस दौरान एसडीएम आशीष कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जसबीर दोदवा, इंद्रजीत विरमानी, बलराम कौशिक, वीरेंद्र भंवाला, प्रदीप, राजेश, सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें