फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना रेलवे स्टेशन का होगा पुनर्विकास, शिलान्यास आज

Sun, 25 Feb 2024 10:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
साेनीपत के गोहाना रेलवे स्टेशन का प्रतीकात्मक चित्र। स्रोत: रेलवे
विज्ञापन
सोनीपत। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गोहाना रेलवे जंक्शन का पुनर्विकास किया जाएगा। प्रथम चरण के कार्य पर करीब 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। रेलवे जंक्शन पर आधुनिक सुविधाएं होंगी और सुंदरीकरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को वर्चुअल रूप से स्टेशन का शिलान्यास करेंगे। गोहाना रेलवे जंक्शन पर होने वाले कार्यक्रम में सांसद रमेश कौशिक बतौर मुख्यातिथि शामिल होंगे।
विज्ञापन

परियोजना के तहत गोहाना रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण कर यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दिलाई जाएंगी। प्रवेश व निकासी द्वार, पार्किंग क्षेत्र सहित विभिन्न सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। साथ ही प्लेटफार्म पर आधुनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाएगा। दिव्यांग यात्रियों के लिए दिशा सूचक बोर्ड लगाए गए हैं। चयनित स्टेशन का आधुनिक प्रवेश द्वार, सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हाल व रिटायरिंग रूम बनाया जाएगा।

बढ़ाई जाएगी प्लेटफार्म की ऊंचाई : स्टेशन पर एलईडी बोर्ड लगेंगे। प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। स्टेशन पर वन स्टेशन वन प्रोडक्ट, बेहतर यात्री सूचना प्रणाली, कार्यकारी लाउंज, व्यावसायिक कक्ष के लिए विशेष स्थान बनाएं जाएंगे। अगले 50 वर्ष की जरूरत को ध्यान में रखकर होने वाले कायाकल्प से यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी उच्च स्तरीय सुविधाएं रेलवे स्टेशन पर ही मिलेंगी। हरियाली युक्त रेलवे स्टेशन के भवन भी दूर से ही आकर्षित करेंगे।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर बनेगा कैफेटेरिया
गोहाना रेलवे स्टेशन पर कैफेटेरिया का भी निर्माण किया जाएगा। कैफेटेरिया बनने से यहां पर यात्रियों के लिए खानपान की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही स्टेशन परिसर में इंटरनेट की सुविधा भी बढ़ाई जाएगी। गोहाना स्टेशन पर चार दिशाओं से ट्रेनों का आवागमन होता है। सोनीपत, रोहतक, पानीपत व जींद की तरफ से ट्रेनें गोहाना रेलवे स्टेशन पर आती हैं। यहां से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं।

वर्जन
गोहाना रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास को लेकर शिलान्यास समारोह सोमवार को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इसके बाद यहां पर यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाएं मिलेंगी।-अजय माइकल, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें