गोहाना। सांसद रमेश कौशिक ने सांसद निधि से गोहाना पुलिस को 10 बाइक व एक गाड़ी भेंट की है। सांसद रमेश कौशिक ने बुधवार को गोहाना के लघु सचिवालय में हरी झंडी दिखाकर बाइकों व गाड़ी को रवाना किया। पुलिस की तरफ से इन बाइक व गाड़ी को जनसेवा व जन सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसके बाद निगरानी के लिए गश्त भी की जाएगी।
डीसीपी भारती डबास ने बताया उन्होंने बाइक व गाड़ी के रूट सुनिश्चित कर लिए हैं। अब शहर व ग्रामीण क्षेत्र में पुलिस गश्त पर रहेगी। इस मौके पर एसडीएम आशीष कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष तीर्थ राणा, जसबीर दोदवा, इंद्रजीत विरमानी, बलराम कौशिक, प्रदीप, राजेश, सतपाल मौजूद रहे। उधर, सांसद ने मातंड में करीब 15 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित वाल्मीकि चौपाल व अनुसूचित जाति की चौपाल का लोकार्पण किया। इसके पश्चात सांसद ने बिचपड़ी में विभिन्न सडक़ मार्गों को लोकार्पित किया।