शहर के सोनीपत मार्ग स्थित कोर्ट परिसर के लॉकअप की जालियों को अज्ञात ने तोड़ दिया। जालियों के अंदर दो सुराग कर दिए गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिस पर शहर थाना पुलिस ने अदालत के नाजर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज लिया है। नाजर के पद पर नियुक्त सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 15 फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे न्यायिक परिसर में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए गलियारे से गुजर रहे थे। तब उसकी नजर लॉकअप रूम पर पड़ी। जिसकी जालियों से छेड़छाड़ दिखाई दी। लॉकअप रूम की जालियों में दो छेद हुए मिले। जब अदालत परिसर के सीसीटीवी की फुटेज को देखा गया तो दो युवक लॉकअप रूम की जालियों में तोड़फोड़ करते हुए नजर आए। पुलिस ने मामला दर्ज करके युवकों की तलाश शुरू कर दी है।