फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: देवताओं पर जुल्म ढाह रहे महिषासुर का अंत देवी दुर्गा ने किया

Sat, 30 Mar 2024 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव भैरा बांकीपुर के शिव मंदिर में श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। दसवें दिन शुक्रवार को कथा वाचक प्रीति रामानुज ने बताया कि पौराणिक कथाओं के अनुसार देवताओं पर जुल्म ढाह रहे महिषासुर का अंत देवी दुर्गा ने किया और सभी देवी-देवताओं के क्रोध को शांत करने के लिए एक विशेष प्रकार का यज्ञ किया, इसीलिए नवरात्र के बाद इसे दुर्गा के नौ शक्ति रूप के विजय-दिवस के रूप में विजया-दशमी के नाम से मनाया जाता है। भगवान श्रीराम ने नौ दिनों तक रावण के साथ युद्ध करके दसवें दिन ही रावण का वध किया था। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि जयराम शर्मा, गजेसिंह, इंद्र सिंह, विनोद कुमार, रामकिशन, मुकेश, मनेाज, सुनील, हरिकिशन, महिपाल सिंह, रामकुमार जोगी, अशोक नंबरदार समेत अन्य भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें