फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के नाम ऐसे रखें जिनका अर्थ हो : राजन

Sat, 10 Jan 2026 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
गोहाना में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन अतिथियों को सम्मानित करते आयोजक। स्रोत: आयोजन समिति
विज्ञापन
गोहाना। श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथावाचक राजन शास्त्री ने कृष्ण बाल लीला, मक्खन चोरी, गिरिराज पूजन उत्सव का व्याख्यान किया। उन्होंने बताया कि कृष्ण काले हैं। जिस पर कृष्ण का रंग चढ़ जाता है, उसके सभी रंग समाप्त हो जाते हैं। इस दौरान राजन शास्त्री ने लोगों से अपील की कि बच्चों के नाम ऐसे रखें, जिनका कोई अर्थ हो। आज के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रामचंद्र जांगड़ा व कमलेश जांगड़ा, सुनील मेहता व नीलम मेहता ने कथा का शुभारंभ किया। यजमान बबीता संजय गोयल व आदित्य डागर रहे। प्रसाद की सेवा राजेंद्र गिरधर एवं रीटा ग्रोवर ने निभाई।कथा के दौरान बधाई दे दे री मैया बधाई-तेरी गोद में आयो लला... भजन से श्रोता सबसे ज्यादा भाव विभोर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें