फोटो 16- सोनीपत के हिंदू कन्या महाविद्यालय की शिक्षिकाएं व छात्राएं जयपुर में शैक्षणिक भ्रमण के
सोनीपत। हिंदू कन्या महाविद्यालय की इतिहास व भूगोल विभाग की तरफ से विश्व पर्यटन दिवस और भारत को जानो कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जयपुर के शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया। 28 व 29 सितंबर को शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने मरुस्थलीय कंटीली झाड़ियों, रेतीली मिट्टी बालों के पात्रों से निर्मित इमारत व सांस्कृतिक धरोहर का अवलोकन किया और उनका भौगोलिक महत्व जाना।। प्राचार्य डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि हमें विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ सांस्कृतिक धरोहर से परिचित कराना जरूरी है। संवाद