खरखौदा। शहीद दलबीर सिंह राजकीय महाविद्यालय के भूगोल विभाग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की एक टीम ने बरोना गांव का जन सांख्यिकीय, आर्थिक व सामाजिक सर्वेक्षण किया। प्राचार्य किरन सरोहा ने सहायक प्राध्यापक भूगोल जगबीर सिंह की अगुवाई में विद्यार्थियों को सर्वेक्षण के लिए भेजा। सरपंच गीता देवी सहित ग्रामीणों ने विद्यार्थियों को गांव के इतिहास की जानकारी दी। आदर्श गांव रहे गांव बरोणा में खेल स्टेडियम, दो सामुदायिक केंद्र, हर मोहल्ले में चौपाल, पार्क, पशु चिकित्सालय, तालाब, डिस्पेंसरी की जानकारी प्राप्त की। साथ ही विद्यार्थियों ने जनकवि शहीद जाट मेहर सिंह के बारे में भी जानकारी जुटाई। इस दौरान डाॅ. संगीता मान, डाॅ. अनीता राणा, रवि कुमार व सुधीर दहिया मौजूद रहे।