फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवती से 4.23 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव रोहणा की छात्रा ने विदेश में पढ़ाई के लिए भेजने के नाम पर मोहाली की एक कंपनी पर 4.23 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। छात्रा को जब विदेश नहीं भेजा गया तो उसने कंपनी से रुपये लौटाने को कहा। छात्रा का आरोप है कि उसे रुपये देने से मना कर दिया गया, जिस पर अब छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस आयुक्त को दी है, जिसके बाद कंपनी के सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन


गांव रोहणा निवासी रूबी ने पुलिस को बताया कि वह उच्चतर शिक्षा के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती है। ऐसे में उसे सोशल मीडिया के माध्यम से मोहाली की क्रिएटिव फ्यूचर कंसुलेंजा कंपनी के बारे में पता चला। कंपनी कर्मी कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ऑस्ट्रेलिया का वीजा लगवाने का आश्वासन दे रहे थे। कंपनी से संपर्क करने पर उसे 2.80 लाख रुपये तक का खर्च बताया गया था। छात्रा का कहना है कि 14 अगस्त 2023 को पहली बार उन्होंने कंपनी के खाते में दस हजार रुपये डाले और उसके बाद कभी मूल्यांकन शुल्क, स्पॉन्सरशिप शुल्क, लाजर शुल्क व दूतावास शुल्क के नाम पर 15-15 सौ डालर व दस-दस हजार रुपये बताए गए। स्पॉन्सरशिप राशि के रूप में 88400 रुपये लिए गए। वहीं अपनी कही गई बातों से हटकर रुपये मांगने पर जब उन्होंने एतराज जताया तो हर बार उसे कंपनी की पॉलिसी का आश्वासन देकर विश्वास करने की बात कही जाती रही। उसे 30 से 60 दिन के अंदर वीजा दिलवाने की बात कही गई थी, लेकिन जब भी कंपनी सदस्यों से संपर्क किया जाता वह पैसों की मांग करते, एक के बाद एक पैसे देने के चलते वह कंपनी को 4,22,900 रुपये दे चुकी हैं। इसके बाद भी वीजा नहीं मिलने पर जब वह मोहाली स्थित कंपनी के कार्यालय में पहुंची और वीजा नहीं देने के चलते उनके कहे अनुसार अपने रुपये वापस मांगे तो कंपनी ने यह कहकर रुपये देने से मना कर दिया कि उसने शपथ पत्र दिया हुआ है, जिसके चलते पैसा वापस नहीं होगा। तब छात्रा ने ठगी को लेकर पुलिस आयुक्त को शिकायत देकर कंपनी सदस्य अनामिका, रुपिंद्र कौर, अंजू व सोनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। खरखौदा पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें