फोटो 18: सोनीपत के गोहाना स्थित विश्वकर्मा चौक पर भूतपूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के चित्
गोहाना। महम रोड स्थित भगवान विश्वकर्मा चौक पर पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह ने एक साधारण बढ़ई परिवार से निकलकर देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने का प्रेरणादायक सफर तय किया था। कार्यक्रम में राजकुमार, सतनाम सिंह, अशोक जांगड़ा, राजेंद्र पांचाल, भानेराम पांचाल, सुरेश धीमान, हर भगवान चोपड़ा, मदनलाल अत्री और मनीष पांचाल भी मौजूद रहे।