फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती के लिए 3 सितंबर तक करवाएं अपना पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्निपथ योजना के तहत 28 नवंबर से 11 दिसंबर तक रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में सोनीपत सहित चार जिलों के पात्र अग्निवीरों के लिए सेना भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। जिसके लिए रोहतक के सेना भर्ती कार्यालय में आवेदक 3 सितंबर तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए मेजर भरतमनी चौधरी ने बताया कि सेना भर्ती की चिकित्सा परीक्षा के लिए उम्मीदवारों के लिए सलाह जारी की गई है। इस भर्ती में रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडमेन 10वीं पास, अग्निवीर ट्रेडमेन 8वीं पास श्रेणियों के लिए भर्ती की जाएगी। भर्ती चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सेना भर्ती के सभी उम्मीदवार किसी भी बीमारी के लिए खुद की चिकित्सकीय जांच करवाएं। विभिन्न हृदय रोगों व सांस की बीमारियों से पीड़ित उम्मीदवार सेना भर्ती में भाग नहीं ले सकेंगे। शरीर के किसी भी हिस्से पर स्थायी टैटू वाले किसी भी उम्मीदवार को (अर्थात कोहनी से कलाई तक व बाहरी हाथ का हिस्सा छोड़कर) भर्ती प्रक्रिया में भाग नहीं लेने की सलाह दी गई है। उन्होंने बताया कि अग्निवीर सेना भर्ती की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है। उम्मीदवारों को इसके लिए किसी संस्था या प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें