सोनीपत। भारत चुनाव आयोग ने विधानसभा आम चुनाव के अंतर्गत गोहाना व बरोदा विधानसभा क्षेत्र के लिए महाराष्ट्र कैडर के वर्ष 2013 बैच के आईएएस प्रकाश बाबूराव खापले को सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सामान्य पर्यवेक्षक का कैंप कार्यालय दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में बनाया गया है। आम जनता सुबह 11 से 12 बजे तक आचार संहिता के मामले में अपनी किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर उनसे मिल सकती है।