फोटो बैकवर्ड भवन में बार एसोसिएशन में लाइब्रेरी इंचार्ज गायत्री को सम्मानित करते हुए। स्रोत - प
गोहाना। बार एसोसिएशन के चुनाव में लाइब्रेरी इंचार्ज चुनी गईं गायत्री प्रजापति का रविवार को बैकवर्ड भवन में नागरिक अभिनंदन किया गया। प्रगतिशील पिछड़ा समाज महासभा गोहाना की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महासभा के अध्यक्ष शेर सिंह बेडवाल ने उन्हें सम्मानित किया। शेर सिंह बेडवाल ने कहा कि गायत्री की उपलब्धि से समाज का गौरव बढ़ा है। उनकी सफलता समाज की अन्य बेटियों को भी मेहनत कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। इस अवसर पर प्रभुदयाल, उर्मिला, अनीता, लाजवंती, रमेश सैनी, सतबीर सैनी, रामभगत, रघुवीर विरोधिया, रामनिवास सैनी, वेदप्रकाश प्रजापति, डॉ. सुनील प्रजापति, मुकेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, सुभाष भट्टी, विजय निनानिया, सतबीर रंगा, सतीश, हवा सिंह वर्मा और संतराम आदि मौजूद रहे।