फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भीषण गर्मी में स्वास्थ्य का ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने का संदेश दिया

Mon, 01 Jun 2026 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में मुरथल रोड पर आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के दौरान पहुंचे भाजपा - फोटो : रामपुर कोड़री में कुत्ते के हमले में घायल सुनीता।
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल रोड पर भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, विधायक निखिल मदान, मेयर राजीव जैन, जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। कार्यक्रम में भारत की वैज्ञानिक विरासत, खगोल विज्ञान के प्रति हमारी प्राचीन परंपरा, ग्रामीण क्षेत्रों में विज्ञान जागरूकता बढ़ाने के प्रयास, छत्तीसगढ़ के मल्हार में मिली दुर्लभ ताम्र पट्टिकाओं जैसी उपलब्धियों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने देश के खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियों, विशेषकर 100 मीटर दौड़ में बने नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड का उल्लेख करते हुए युवाओं को प्रेरित किया। साथ ही भीषण गर्मी के दौरान स्वास्थ्य का ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने का संदेश दिया। ‘मन की बात’ जनभागीदारी, प्रेरणा और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें