फोटो 32: सोनीपत पुलिस लाइन में कार्यशाला के दौरान एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मियों को सम्मानित
सोनीपत। एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को गोहाना रोड स्थित पुलिस लाइन में हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी सोनीपत टीम की तरफ से कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें ओएसटी काउंसलर जितेंद्र कुमार, आईसीटीसी काउंसलर जयविंद्र, सीएससी कोर्डिनेटर सुनीता, आउटरीच कार्यकर्ता पूजा ने पुलिस कर्मियों को एचआईवी से बचाव की जानकारी दी। उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह व फार्मेसी अधिकारी देवेंद्र सिंह ने हरियाणा राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी की सोनीपत यूनिट का आभार प्रकट किया और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।