सोनीपत। गोरक्षा दल के सदस्यों ने गाड़ी में गोवंश के अवशेष मिलने के शक में हंगामा कर दिया। उन्होंने मामले को लेकर राई थाना के बाहर रोष जताया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गोसेवक मनीष राई व मंजीत दहिया ने बताया कि एक गाड़ी को रुकवाया गया था। इसमें गोवंश के अवशेष होने का शक है। इस पर गोसेवक भड़क गए। उनका आरोप था कि पंजाब से दिल्ली की तरफ जा रहे ट्रक में गोवंश जैसे अवशेष थे। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की।