फोटो 28- बड़ी औद्योगिक क्षेत्र जहां गैस पाइप लाइन लीक हुई। संवाद
गन्नौर। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र स्थित पीएनजी गैस पाइपलाइन लीक हो गई। पाइपलाइन लीक होने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन को ठीक किया गया। गन्नौर एसडीएम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में पाइपलाइन लीक हो गई है। इसके बाद उन्होंने तुरंत टीम को मौके पर भेजा। इससे पहले गैस की आपूर्ति को पीछे से रोक दिया गया। टीम ने करीब आधे घंटे बाद पाइपलाइन को ठीक कर दिया। इसके बाद गैस की आपूर्ति को सुचारू किया गया। संवाद