फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत लौटी गरिमा का स्वागत

Fri, 12 Jan 2024 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के इंडियन स्कूल में पदक विजेता गरिमा का स्वागत करते प्रधानाचार्य राजेंद्र गाहल्याण व अन्
विज्ञापन
सोनीपत। 67वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी इंडियन मॉडर्न स्कूल की खिलाड़ी गरिमा का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता पंजाब के लुधियाना में एक से 6 जनवरी तक आयोजित की गई थी। जिसमें गरिमा ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-17 आयुवर्ग में शानदार खेल दिखाते हुए पदक जीत प्रदेश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

प्रशिक्षक सतपाल गुलिया ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से 750 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें गरिमा ने हरियाणा की ओर से खेलते हुए पंजाब, दिल्ली, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ियों को हराया। फाइनल मुकाबला पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी के साथ हुआ। जिसमें गरिमा ने स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने बताया कि गरिमा इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह गाहल्याण ने पदक विजेता को बधाई देते हुए अन्य विद्यार्थियों को भी गरिमा से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। गरिमा ने अपनी जीत का श्रेय माता-पिता व प्रशिक्षक को दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें