फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मंदिर के साथ कूड़े का ढेर, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

Thu, 13 Feb 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बावजूद शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। मिशन चौक पर मंदिर के पास कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े का उठान न किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने बुधवार शाम प्रदर्शन किया और अधिकारियों को कॉल कर कूड़े का उठान कराने की मांग की। जिला व्यापार मंडल के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि सफाई आम आदमी की मूलभूत जरूरत में शामिल है। जहां प्रधानमंत्री सफाई पर जोर दे रहे हैं वहीं सोनीपत शहर का बुरा हाल है। सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म होने के बावजूद निगम प्रशासन की ओर से सफाई का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसका खामियाजा शहर के व्यापारी भुगत रहे हैं। इस दौरान रोहतक रोड मार्केट एसोसिएशन के प्रधान रामनारायण गोयल, उमेश गोयल, ललित गोयल, किराना एसोसिएशन के प्रधान नवीन गर्ग, राकेश जैन, देवेंद्र रोहिल्ला, राजू जैन, पवन, आशु मंगला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें