गोहाना के भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में वीरवार रात गरबा नाइट का आयोजन किया ग
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में वीरवार रात गरबा नाइट का आयोजन किया गया। संस्थान के छात्रावासों की छात्राओं ने पारंपरिक गरबा नृत्य के माध्यम से भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं की मनमोहक छटा बिखेरी। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी छात्राओं ने संगीत की धुनों पर गरबा नृत्य कर उत्सव का आनंद लिया। कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चीफ वार्डन प्रो. शालिनी ने कहा कि गरबा नाइट छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी सौहार्द बढ़ाने का अवसर प्रदान करती है। छात्रावास छात्रा समिति की अंशु गोयल, दीपिका शर्मा, मुस्कान, परी, खुशी, खुशी रंधावा एवं उनकी टीम के प्रयासों से आयोजित इस कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।