फोटो 03. सोनीपत के केजीपी टोल प्लाजा पर वाहन की जांच करती स्टेटिक सर्विलांस टीम व राई थाना पुलि
सोनीपत। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिलेभर में स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) की तरफ से नाकाबंदी कर अवैध रूप से शराब व नकदी के आवागमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। अवैध रूप से शराब की आपूर्ति, धनबल के प्रयोग सहित अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखते हुए जिला के बॉर्डर पर एसएसटी सहित अन्य पुलिस प्रशासन की टीम सजगता से अपना दायित्व निभा रही हैं। जिलेभर में चेकिंग बैरियर भी लगाए गए हैं, जहां पर 24 घंटे जांच व निगरानी रखी जा रही है। 50 हजार रुपये से अधिक राशि मिलने पर संबंधित व्यक्ति को बताना होगा कि राशि कहां से आई है। इस राशि को कहां लेकर जा रहे हैं। इसलिए नागरिक 50 हजार रुपये से ज्यादा राशि लेकर सफर न करें। यदि पैसा लेकर जाना जरूरी है, तो नकद राशि के बैंक स्टेटमेंट या जहां से आपको नकद रुपये मिले हैं उसकी जानकारी देनी होगी।