फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: बीकॉम संकाय के मिस्टर फेयरवेल अमन तो मिस फेयरवेल रहीं तनु

Thu, 30 Apr 2026 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
हिंदू कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में विजेताओं के साथ कॉलेज स्टाफ। संस्थान
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू कॉलेज में बुधवार को बीकॉम, बीबीए व एम कॉम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य डॉ. सीमा गर्ग व वाणिज्य संकाय की डीन डॉ. मनीषा गुप्ता के प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक उद्धबोधन से हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य, मधुर गीत, हास्य-व्यंग्य एवं मस्ती से भरपूर कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न उपाधियों की घोषणा रहीं। इसमें बी कॉम संकाय के मिस्टर फेयरवेल अमन व मिस फेयरवेल तनु, बीबीए की मिस फेयरवेल स्नेहलता, यूजी से मोस्ट टेलेंटेड कृष्णा व बेस्ट प्रफोर्मर तनु व याकुल, एम कॉम से मिस्टर फेयरवेल अरुण व मिस फेयरवेल धार्वी और पीजी संकाय से मोस्ट टेलेंटेड ललित व बेस्ट प्रफोर्मर अमित, साहिल, अरुण, हर्ष व विनीत को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें