फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: शराब पीने के दौरान कहासुनी में दोस्त ने की हत्या

Tue, 21 Nov 2023 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 32- मृतक लाखन का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गन्नौर । गांव घसौली से लापता व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। व्यक्ति की गांव मलिकपुर-ग्यासपुर मार्ग पर एक साथ शराब पीने के बाद हुई कहासुनी में दोस्तों ने ही शराब की बोतल पेट में घोंपकर हत्या की थी। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसके शव को एक बंद खान में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


गांव घसौली निवासी मनीषा ने बड़ी थाना पुलिस को बताया था कि उनके पति लाखन 13 नवंबर से लापता हैं। काफी तलाश के बाद भी जब उनका पता नहीं चला तो 17 नवंबर को बड़ी थाना में शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बड़ी थाना पुलिस ने मामले की जांच की और लाखन की कॉल डिटेल व मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसके दोस्त गांव मलिकपुर निवासी तुषार को पकड़कर पूछताछ की। तुषार ने बताया कि उन्होंने ग्यासपुर मार्ग पर एक ट्यूबवेल पर पहले शराब पी थी। इस दौरान उसके साथी भी मौजूद थे। उनकी लाखन के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसके चलते उन्होंने लाखन के पेट में शराब की बोतल घोंपकर और गला दबाकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद उन्होंने लाखन के शव को घटनास्थल से 100 मीटर दूर मलिकपुर से ग्यासपुर मार्ग पर बंद पड़ी रेत की खान में करीब 2 फीट गहरा गड्ढा खोदकर दबा दिया था।

जानकारी होने पर एसीपी गन्नौर गोरखपाल राणा व बड़ी थाना प्रभारी मनीष कुमार के साथ गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार मनोज कुमार की उपस्थिति में लाखन के शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद एफएसएल से नमूने एकत्रित करवाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।
विज्ञापन


दो बच्चों का पिता था लाखन

लाखन मजदूरी के साथ रेत ढुलाई का काम करता था। उसके दो बच्चे हैं। छोटा बेटा शिवम पहली और बड़ी बेटी परी दूसरी कक्षा में पढ़ती है। लाखन की हत्या होने की खबर मिलने के बाद परिजन सदमे में हैं।

आरोपी को आज अदालत में पेश करेगी पुलिस

एसीपी गोरखपाल राणा ने बताया कि तुषार को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या के कारणों व हत्या में संलिप्त उसके साथियों का पता लगाएगी।

फोटो 32- मृतक लाखन का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें