फोटो - राजकीय महाविद्यालय बड़ौता में ध्वजारोहण करते हुए प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार। स्रोत प्रवक्ता
गोहाना। राजकीय महाविद्यालय बड़ौता में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया। प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार, शिक्षकों व गैर-शिक्षण कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया। प्राचार्य ने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी है।