गोहाना। गांव गढ़ी उजाले खां निवासी स्वतंत्रता सेनानी जयकरण सैनी की धर्मपत्नी सुंदर देवी का बीमारी के चलते निधन हो गया। गांव में उनका सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस कर्मियों ने उनको शोक सलामी भी दी। उनके अंतिम संस्कार में अधिकारी और गांव के अधिकतर लोग पहुंचे। स्वतंत्रता सेनानी जयकरण सैनी का वर्ष 2011 में देहांत हो गया था। उन्होंने आजाद हिंद फौज में सेवाएं दी थीं और जापान, सिंगापुर व बर्मा में लड़ाई भी लड़ी थी। इस मौके पर नायब तहसीलदार अशोक कुमार, शहर थाना प्रभारी मोहन सिंह पुलिस कर्मियों के साथ सम्मान देने पहुंचे।