फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आयुष्मान भारत योजना के पैनल से जुड़े निजी अस्पतालों में 16 मार्च से नहीं मिलेगा मुफ्त उपचार

Thu, 14 Mar 2024 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आयुष्मान भारत योजना के पैनल से जुड़े 44 निजी अस्पतालों में 16 मार्च से पात्र मरीजों को मुफ्त उपचार नहीं मिल सकेगा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन हरियाणा के आह्वान पर जिला कार्यकारिणी ने योजना के पात्र मरीजों का 16 मार्च से मुफ्त उपचार करने से मना कर दिया है। निजी अस्पतालों में अब तक पात्र मरीजों को मुफ्त इलाज मिलता रहा है, जिनके इलाज का सारा खर्च वहन करने की जिम्मेदारी सरकार की है। सरकार की ओर से इलाज के खर्च का भुगतान न किए जाने से निजी अस्पताल संचालकों में रोष है। अब पात्र मरीजों को सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त उपचार कराने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के 44 अस्पतालों को पैनल पर रखा गया है। योजना के तहत कैंसर, हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों के साथ 1500 के करीब दूसरी बीमारियों का सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज किया जाता है। सरकार के पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में मरीज इलाज तो ले रहे हैं, लेकिन इसके बदले लंबे समय से सरकार की तरफ से निजी अस्पतालों को भुगतान नहीं किया जा रहा। इससे निजी अस्पताल संचालकों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। भुगतान रुकने के अलावा निजी अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना के तहत इलाज के नए मूल्य लागू नहीं होने से भी नाराजगी है।
आईएमए के जिला प्रधान डॉ. सुशील सरोहा व सलाहकार डॉ. संजय शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार ने योजना के तहत नए मूल्य लागू कर दिए हैं, लेकिन हरियाणा सरकार ने अभी तक नए मूल्य लागू नहीं किए हैं। इससे निजी अस्पतालों को नुकसान हो रहा है। निजी अस्पताल इलाज के बाद मरीज के बिलों को सरकार के पास भेजते हैं और सरकार इनका भुगतान करती है। आयुष्मान भारत योजना के सीईओ को सूचीबद्ध अस्पताल संचालकों ने योजना के तहत 16 मार्च से काम बंद करने की सूचना पहले ही दी जा चुकी है।
विज्ञापन


वर्जन
आईएमए सोनीपत के सदस्यों ने 16 मार्च से आयुष्मान भारत योजना के पात्र मरीजों का मुफ्त उपचार देने से मना कर दिया है। उन्होंने एक पत्र मुझे भी सौंपा है। इस संबंध में मुख्यालय को अवगत करा दिया गया है।-डॉ. अनीता सहारण, उप सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें