खरखौदा। ग्राम सचिवालय झरोठ में 12 अप्रैल को निशुल्क विधिक सेवा क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। यह क्लीनिक दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित होगा जिसमें आमजन को विभिन्न कानूनी विषयों पर निशुल्क जानकारी और परामर्श दिया जाएगा। इस संविधान, मानवाधिकार, दीवानी एवं फौजदारी मामलों, पारिवारिक विवाद, महिला एवं बाल अधिकार, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार, भूमि व राजस्व संबंधी समस्याएं, मोटर दुर्घटना दावा एवं मुआवजा सहित अन्य कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन किया जाएगा।