सोनीपत। गांव ककरोई के ग्रामीण के बैंक खाते पर क्रेडिट कार्ड जारी करने के बाद साढ़े 93 हजार रुपये की धोखाधड़ी से खरीदारी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत गृह मंत्री को देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव ककरोई निवासी प्रदीप ने सदर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास बैंककर्मी ने कॉल की थी। साथ ही कहा कि उनके खाते पर क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिल रही है। उन्होंने क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए मंजूरी दे दी। उसके बाद उनके पास एक कॉल आई। उनका क्रेडिट कार्ड मोबाइल एप से अटैच करने के लिए कहा। उन्होंने अपना कार्ड नंबर उनको बताया और फिर उन्हें बताया कि उनका कार्य हो गया है। क्रेडिट कार्ड अटैच होने के बाद कार्ड लिमिट एक लाख रुपये की गई। इसके बाद उनसे कुछ डिटेल मांगी जो उन्होंने बताया। उन्होंने 14 दिन बाद एप चलाया तो पता लगा कि उनके क्रेडिट कार्ड पर 93482 रुपये की आउटस्टैंडिंग है। उन्होंने इसे लेकर शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। जिस पर गृह मंत्री को शिकायत भेजी। उसके बाद सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद