खरखौदा। खेत से इंजन व पंखा चोरी करने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी सन्नी गांव असदपुर नंदनौर हाल आरके काॅलोनी मुरथल का रहने वाला है। 23 फरवरी को हलालपुर के महताब ने प्राथमिकी शिकायत दी थी कि वह अपने खेत की तरफ गए तो देखा कि 3-4 लड़के पिकअप के साथ खड़े हैं। वह उन्हें देखकर भागने लगे इसी बीच उन्होंने पिकअप का नंबर देख लिया। इसके बाद वह अपने खेत में पहुंचे तो पाया कि उनके व पड़ोसी वेद के खेत में रखे इंजन व पंखा गायब था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वारदात में संलिप्त तीन आरोपियों कादिर, प्रदीप व मोहम्मद दिलदार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब चौथे आरोपी सन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी किए हुए दोनों इंजन व एक पंख और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को पहले ही बरामद किया जा चुका है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।