फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रॉड व डंडों से हमले का चौथे आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सदर थाना पुलिस ने रॉड व डंडों से हमला करने के चौथे आरोपी सहदेव को गिरफ्तार किया है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 9 जून को एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि उसके पति तुलसीराम पर शाम 7:30 बजे महलाना गांव के पास हमला हुआ। अमित, मोनू, कर्नल, सहदेव, लीलू व अनूप ने रास्ता रोककर मारपीट की। आरोपियों ने तुलसीराम के हाथ-पैर तोड़ दिए थे। हथियारबंद आरोपी घर में घुसकर महिला, उसकी बहन व बेटी पर भी हमलावर हुए। मदद के लिए आए बहन-भाई सुमित पर भी हमला किया गया। उनकी गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस ने पहले ही जयदीप, कुणाल उर्फ टुंडा और अमित उर्फ भोलू को गिरफ्तार कर लिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें