फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: तेल डलवा और बिना पैसे दिए स्कॉर्पियो सवार चार युवक भागे

Sun, 08 Mar 2026 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
तेल डलवाकर बगैर पैसे दिए भागने की घटना की जानकारी देता सेल्समैन सूरज। संवाद 
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक रोड स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर शुक्रवार देर रात चार युवक काली स्कॉर्पियो में आए और 3500 रुपये का डीजल डलवाकर बिना भुगतान किए भाग गए।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप पर काम करने वाले सेल्समैन सूरज ने बताया कि देर रात काली स्कॉर्पियो में चार युवक आए। उन्होंने गाड़ी में 3500 रुपये का डीजल डालने के लिए कहा। जब पूरा तेल डाल दिया तो सेल्समैन ने उनसे भुगतान करने के लिए कहा। उन्होंने स्कैनर मांगा। सूरज के अनुसार जैसे ही वह क्यूआर कोड दिखाने के लिए मुड़ा उसी समय स्कॉर्पियो चालक गाड़ी लेकर तेज गति से भाग गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें