सोनीपत। आदर्श नगर में दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने और तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। वेदपाल सिंह ने बताया कि वह 22 अप्रैल की आधी रात को उन्हें बाहर से गाली देने की आवाज सुनाई थी। जब उनकी पत्नी ने गेट के पास जाकर देखा तो चार युवक खड़े थे। उनकी पत्नी अंदर आ गई। वह दोनों डर गए और दरवाजा बंद कर लिया। चारों युवकों ने गेट तोड़कर अंदर घुस गए और घर के शीशे व सामान तोड़ दिए। वह उन्हें मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने दो युवकों की पहचान की है। पड़ोसियों के आने पर वे चले गए। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद