फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकान पर आईं चार महिलाएं चोरी कर ले गईं चांदी के आभूषण

Tue, 12 Dec 2023 11:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के गांव कुमासपुर स्थित स्वर्णकार की दुकान में सीसीटीवी में दिख रही संदिग्ध महिलाएं। वीडि
विज्ञापन
राई। गांव कुमासपुर में स्वर्णकार की दुकान पर आईं चार महिलाएं चांदी के आभूषण चोरी कर ले गईं। महिलाओं के जाने के बाद दुकानदार को चोरी का पता लगा। उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाली ली तो महिलाएं कार में सवार होकर जाती नजर आईं। दुकान में लगे सीसीटीवी में भी महिलाएं दिखाई दे रही हैं। बहालगढ़ थाना पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


गांव कुमासपुर निवासी संदीप वर्मा ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने गांव में ही आभूषण की दुकान खोल रखी है। वह 9 दिसंबर की शाम को दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान चार महिलाएं दुकान में आई थी। महिलाएं आकर चांदी की चुटकी व पाजेब देखने लगीं। वह काफी देर तक चुटकी व पाजेब देखती रहीं। उसके बाद वह दुकान से चली गईं। उनके जाने के बाद उन्होंने देखा कि करीब 10-12 जोड़ी चुटकी व पांच-छह जोड़ी चांदी की पाजेब गायब थी। महिलाएं आभूषण देखने के दौरान उन्हें झांसे में लेकर चांदी की चुटकी व पाजेब चोरी कर ले गईं। उन्होंने सीसीटीवी को देखा तो पता लगा कि वह रूमाल में आभूषण छिपाकर ले गईं। उन्हें करीब 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बाहर जाकर पड़ोस के सीसीटीवी की जांच की तो पता लगा कि महिलाएं दिल्ली नंबर की एक कार में सवार होकर आई थीं। वह कार में सवार होकर भाग निकलीं। उन्होंने बहालगढ़ थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें