फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सेल-परचेज करने वाले युवक के घर में घुसकर चार लाख रुपये व लाखों के आभूषण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के न्यू कबीरपुर स्थित कार सेल-परचेज करने करने वाले युवक के घर में घुसकर चोर चार लाख रुपये की नकदी व तीन लाख रुपये के आभूषण चोरी कर ले गए। पीडि़त युवक रात को अपने कार्यालय में सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके में गई हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। न्यू कबीरपुर के रहने वाले सुनील ने बताया कि वह बहालगढ़ में कार सेल-परचेज का काम करता था। उसने बहालगढ़ में कौशिक सेल-परचेज के नाम से कार्यालय बना रखा है। उसने बताया कि उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई है। जिसके चलते रविवार रात को वह अपने कार्यालय में ही सो गया। सोमवार को जब वह घर पर पहुंचा तो सामान बिखरा मिला। उसने देखा कि चोर उसके घर से चार लाख रुपये की नकदी व लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। उसने मामले से सदर थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर भी सबूत जुटाए है। सदर थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें