फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: भड़ल में कांवड़िये की हत्या में दो नाबालिग समेत चार गिरफ्तार

Sat, 10 Aug 2024 07:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दाहा (बागपत)। भड़ल गांव में सोनीपत के अटेरना के कांवड़िये वंश की हत्या के मामले में पुलिस ने शुभम, दीपक और दो नाबालिग आरोपी निवासी पबनेरा जनपद सोनीपत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सोनीपत के अटेरना गांव निवासी मयंक ने दो अगस्त को दोघट थाने में 20-25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें मयंक ने बताया कि उसका भाई वंश और गांव के ही 15 युवक हरिद्वार से डाक कांवड़ लेकर वापस लौट रहे थे। भड़ल में हलालपुर के डाक कांवड़ियों ने उनसे आगे निकलने पर बाइक छीन ली। इसका विरोध करने पर हलालपुर के कांवड़ियों ने डंडों व चाकू से हमला कर दिया। वंश की चाकू मारकर हत्या कर थी और करण, परवीन, रोहित, विजय, नितेश, नितिन घायल हो गए थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी आकाश उर्फ काशी निवासी पबनेरा जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया था। जबकि हत्याकांड में शामिल शुभम, दीपक और दो नाबालिग निवासी पबनेरा जनपद सोनीपत को गिरफ्तार किया गया। शुभम और दीपक को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि दो नाबालिग आरोपियों को बाल संप्रेक्षण गृह मेरठ भेजा गया। घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है।
हलालपुर के आरोपियों पर हाथ डालने से बच रही दोघट पुलिस
सोनीपत के अटेरना और हलालपुर गांव के डाक कांवड़ियों के बीच हुए झगड़े में कांवड़िये वंश की हत्या की गई। इसमें हलालपुर गांव के आरोपी भी शामिल रहे। इसमें पुलिस ने अभी तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो सोनीपत जिले के पबनेरा के रहने वाले है। जबकि हलालपुर गांव के आरोपियों पर दोघट पुलिस हाथ डालने से बचती नजर आ रही है। इसमें अभी तक हलालपुर गांव का एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें