फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: डेंगू के चार मरीज मिले, अस्पताल में दो भर्ती

Mon, 11 Sep 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी डेंगू के चार नए मरीज मिले हैं। जिला नागरिक अस्पताल के डेंगू वार्ड में दो मरीज भर्ती हैं। अब मरीजों की संख्या बढ़कर 141 हो चुकी है। यह मरीज जिला नागरिक अस्पताल व महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां स्थित डेंगू लैब में हुई जांच में सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों में टीमें बनाकर लार्वा जांच के लिए सर्वे भी शुरू करा रखा है। अधिकतर घरों में रखी टंकी, कूलरों व खाली पड़े बर्तनों में भरे पानी में लार्वा मिल रहा है। डेंगू के साथ ही अब बुखार का संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. अनविता कौशिक ने बताया कि अस्पतालों में डेंगू मरीजों के उपचार के लिए अलग से वार्ड बनाए गए हैं। यहां पर मच्छरदानी भी लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें