फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: चार दिवसीय राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज, हुए रोमांचक मुकाबले

Fri, 18 Oct 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। एसएम हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर वीरवार से चार दिवसीय राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज किया गया। प्रतियोगिता में देशभर से 50 टीमों भाग ले रही हैं। इसमें प्रतिभागिता करने वाले करीब 700 खिलाड़ी अपनी गेंदबाजी व बल्लेबाजी के जौहर दिखाएंगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से आयोजित की गई यह प्रतियोगिता 20 अक्तूबर तक जारी रहेगी। इसमें विभिन्न प्रांतों से लड़के व लड़कियों की टीम भाग लेंगी और अपनी खेल प्रतिभा के दम पर जीत दर्ज करने का प्रयास करेंगी। वीरवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर उद्घाटन मैच करवाया गया। इसमें टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले। प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि पहुंचे हिंदू मैनेजमेंट से कोषाध्यक्ष जय कंवर जैन ने किया। उनके साथ प्रबंधन सदस्य राजीव गर्ग, सतीश, अशोक गोयल मौजूद रहे। मुख्यातिथि जय कंवर जैन, टेनिस बॉल फ़ेडरेशन की तरफ से चेयरमैन डॉ. गंगा दहिया, उपाध्यक्ष बाबर, महासचिव इमरान लॉरी, प्रदेश सचिव सुंदर सिंह गहलोत, तकनीकी अधिकारी संतोष सिंह राणा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्राचार्य नताशा छाबड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि खेल मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य मजबूत करने के लिए अच्छा साधन है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान हिंदू विद्यापीठ की प्राचार्य अनीता गौतम, हिंदू विद्यालय के प्राचार्य जोगिंदर संधु, हिंदू ग्लोबल स्कूल की प्राचार्य सुशीला राणा, एसएम हिंदू स्कूल मुख्यध्यापिका सुनैना मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें