सोनीपत। जिले में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। बुधवार को ओपी जिंदल विश्वविद्यालय की एक छात्रा व अंशल सुशांत सिटी की 61 वर्षीय महिला समेत चार महिलाएं कोरोना संक्रमित मिली। इससे एक दिन पहले भी विश्वविद्यालय की दो विद्यार्थी संक्रमित मिले थे। जबकि चार मरीज कोरोना ठीक हो गए हैं। अब जिले में कोरोना के सक्रिय केस की संख्या घटकर 14 हो गई है। ऐसे में सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने लोगों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाते समय मास्क का इस्तेमाल करने की अपील की है।