फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दुकान से बैटरी चोरी करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 06 Feb 2024 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गन्नौर थाना पुलिस ने दुकान का शटर तोड़ कर बैटरियां चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी हिसार के महावीर कॉलोनी निवासी अर्जुन, हिसार जिले के गांव खरबला निवासी अजय उर्फ भोलू, सरहेड़ा निवासी रिंकू और जींद जिले के गांव दालमवाला निवासी साहिल हैं। जांच अधिकारी उप निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि खेड़ी रोड निवासी सोनू ने शिकायत दी थी कि 16 दिसंबर की रात को उनकी दुकान से 25 बैटरियां चोरी हो गई। दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज में भी 3-4 संदिग्ध एक गाड़ी में सामान ले जाते हुए दिखाई दिए थे। पुलिस ने इस संबंध में चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार लिया है। उन्हें अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें