फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: परीक्षा केंद्र में तोड़फोड़ करने के चार आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव करेवड़ी स्थित परीक्षा केंद्र में तोडफ़ोड़ करने और महिला सुपरवाइजर व अन्य स्टाफ से अभद्रता करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव करेवड़ी निवासी रामकरण व उसके परिचित दिल्ली के सरिता विहार निवासी रामनारायण, भजनपुरा निवासी रवि कुमार व पुरखास निवासी विक्रम है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। गांव करेवड़ी स्थित परीक्षा केंद्र के अधीक्षक नरेश ने 25 मार्च को शिकायत दी थी कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बने परीक्षा केंद्र में घुसकर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की थी। महिला सुपरवाइजर व अन्य से धक्का-मुक्की व बदतमीजी की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसमें अब चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें