फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: टेहा में 5.36 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास

Sun, 24 Dec 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। गांव टेहा में रविवार को सांसद रमेश कौशिक और विधायक निर्मल चौधरी ने 5.36 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सांसद व विधायक का गांव में पहुंचने पर सरपंच आशीष त्यागी ने पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सांसद ने गांव में 90 लाख रुपये से बनने वाली विभिन्न गलियों और रास्तों का शिलान्यास किया। इसके बाद उन्होंने 30 लाख 25 हजार रुपये से बनने वाले परशुराम भवन, 4 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बस क्यू शेल्टर के चबूतरे, फ्लोरिंग व ग्रिल फिक्सिंग कार्य, 6 लाख रुपये से सामान्य चौपाल के नवीनीकरण, 54 लाख से आरसीसी नाले के निर्माण की शुरुआत की। सांसद ने 22 लाख 18 हजार रुपये से सीनियर सिटीजन पार्क, 16 लाख रुपये से चिल्ड्रन पार्क, 37 लाख 16 हजार रुपये से श्मशान घाट के रास्ते व 35 लाख 53 हजार रुपये से व्यायामशाला का निर्माण शुरू कराया। इसके अलावा सांसद व विधायक ने 69 लाख रुपये से राजकीय स्कूल में बनने वाली प्रयोगशालाओं, 9 लाख रुपये से बनाई जाने वाली स्कूल की चहारदिवारी, 17 लाख 73 हजार रुपये से स्कूल के नवीनीकरण कार्य, 87 लाख 33 हजार से बनने वाले फर्स्ट एड सेंटर का शिलान्यास किया। इस दौरान एसडीएम डाॅ. निर्मल नागर, तहसीलदार मनोज कुमार, पूर्व चेयरमैन रामकुमार धनखड़, योगेश कौशिक, मुख्याध्यापक राजबीर पांचाल, नरेंद्र पांचाल, ईश्वर त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें