फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: 9 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव पांची गुजरान में सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ पर नारियल तोड़ते विधायक देव - फोटो : samvad
विज्ञापन
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शुक्रवार को करीब 9 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत पांच गुजरान गांव से हुई, जहां विधायक ने खेत-खलियान योजना के तहत पक्के रास्ते की नींव रखी। इस रास्ते के निर्माण कार्य पर लगभग 5.45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके बाद विधायक ने महादेव नगर में करीब 4 करोड़ रुपये से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। वहीं गांधी नगर एक्सटेंशन-2 में भी करीब 4.75 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की शुरूआत की। इन परियोजनाओं में सड़क, नाली, जल निकासी और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार शामिल है। विधायक ने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का समग्र विकास करना है। इस अवसर पर ईश्वर कश्यप, अदलखा, अंकित मल्होत्रा, हर्ष और नेत्रपाल रापड़िया मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें