फोटो 19: सोनीपत के गांव दातौली में फिरनी के निर्माण कार्य के शुभारंभ पर ग्रामीणों को संबोधित क
गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शनिवार को दातौली गांव में 1100 फीट लंबी फिरनी के निर्माण का शिलान्यास किया। यह फिरनी करीब 17 वर्षों के बाद बन रही है। इस पर 18 लाख रुपये खर्च होंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव से जुड़ी समस्या और विकास संबंधी मांगें रखीं। दातौली गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए विभाग के नाम जमीन पहले ही दर्ज करवाई जा चुकी है लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो सका है। विधायक ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पीएचसी के भवन का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। बताया कि पीएचसी निर्माण का संशोधित एस्टीमेट भेजा हुआ है और जल्द इसकी स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। इस दौरान बीडीपीओ राजेश टिवाना, एसडीओ पंचायती राज विपुल छौक्कर, सरपंच पति लोकेश गोस्वामी, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश गोस्वामी भी मौजूद रहे। संवाद