केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को स्मृति चिह्न भेंट करती पूर्व विधायक निर्मल चौधरी।
गन्नौर। पूर्व विधायक निर्मल चौधरी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से कर्तव्य भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की। यहां गन्नौर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों व विकास पर चर्चा की। हरियाणा की महिलाओं से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। पूर्व विधायक ने कहा कि सरकार महिलाओं के हित में बेहतर काम कर रही है। नारी शक्ति को सुरक्षित, स्वावलंबी व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिलाओं को समान अवसर और निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी मिलने से प्रदेश का विकास और मजबूत होगा। संवाद