फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रणधीर सिंह का निधन, दिल्ली में किया अंतिम संस्कार

Mon, 17 Apr 2023 08:38 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सिक्किम के पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता गांव बैंयापुर निवासी रणधीर सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। रविवार दोपहर आर्मी क्रीमेशन ग्राउंड, दिल्ली कैंट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
सिक्किम के पूर्व राज्यपाल रणधीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के पूर्व राज्यपाल, पूर्व सांसद एवं कांग्रेस नेता गांव बैंयापुर निवासी रणधीर सिंह का शनिवार रात को निधन हो गया। 100 वर्षीय रणधीर सिंह चौपाल सामुदायिक केंद्र, बैंयापुर के प्रमुख डॉ. राजेंद्र सिंह टोंक के पिता थे। वे दिल्ली के अलकनंदा अपार्टमेंट में रहते थे। उन्होंने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। रविवार दोपहर आर्मी क्रीमेशन ग्राउंड, दिल्ली कैंट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, उनके पैतृक गांव बैंयापुर के ग्रामीण और चौपाल संस्था के सहभागी उनकी शवयात्रा में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें