फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: गोहाना में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल को किया गया याद

Wed, 26 Aug 2026 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - सेक्टर सात में पूर्व सीएम बंसीलाल को नमन करते हुए संगठन के सदस्य। स्रोत - प्रवक्ता
विज्ञापन
गोहाना। सेक्टर 7 स्थित भगवान परशुराम आश्रम में आजाद हिंद देशभक्त मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल की जयंती मनाई। मुख्य वक्ता आजाद सिंह डांगी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। डांगी ने कहा कि बंसीलाल हरियाणा के प्रभावशाली राजनेता और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता थे। वे प्रदेश के चार बार मुख्यमंत्री रहे। सड़क, बिजली, सिंचाई और औद्योगिक ढांचे के विस्तार में उनकी अहम भूमिका थी। उन्हें आधुनिक हरियाणा का निर्माता कहा जाता है। बंसीलाल को अनुशासनप्रिय, कठोर और परिणाम देने वाला प्रशासक माना जाता था। इसी कारण उन्हें हरियाणा का लोह पुरुष भी कहते थे। इस अवसर पर डॉक्टर सुरेश सेतिया, समुद्र दास महाराज, हर भगवान चोपड़ा, जगदीश शर्मा सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें