गन्नौर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का स्वागत करते कार्यकर्ता।
गन्नौर। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गन्नौर जीटी रोड पर कांग्रेस नेता विजयपाल गुल्लू रापरिया ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल-मालाओं से स्वागत किया। भूपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि वह पार्टी को मजबूत करने के लिए कमर कस लें और हर गांव में हर एक घर तक पहुंचे। कार्यकर्ता सकारात्मक तरीके से पार्टी के लिए काम करें। कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद भूपेंद्र हुड्डा दिल्ली की तरफ रवाना हो गए। इस मौके पर शेखपुरा के पूर्व सरपंच राजेंद्र, शेशी पहलवान, नान्हा अरोड़ा, अजीत रापरिया, सुनील गहाल्याण, पवन, सत्ता ठेकेदार, राममेहर कुंडू, विकास खोखर, अमित मौजूद रहे।