फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने लिए कुट्टू आटे के छह नमूने

Sat, 14 Oct 2023 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36. मुरथल स्थित किराने के दुकान पर कुट्टू के आटे के नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ज
विज्ञापन
सोनीपत। नवरात्र पर्व नजदीक आते ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम भी सक्रिय हो गई है। शुक्रवार को टीम ने सोनीपत शहर और मुरथल में दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगिंद्र कुमार ने अपनी टीम के साथ कुट्टू के आटे के छह नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित लैब में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नवरात्र पर्व में खाद्य पदार्थों के खाने से कोई बीमार न पड़े, इसको लेकर सहायक दीपक कौशिक के साथ सोनीपत व मुरथल स्थित किराने की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने मुरथल जीटी रोड स्थित किराने की दुकानों से कुट्टे के आटे के दो, सोनीपत में कपड़ा मार्केट के पास स्थित किराने की दुकान से एक, ओल्ड डीसी रोड स्थित किराने की दुकानों से दो और गुड़ मंडी स्थित किराने की दुकान से एक नमूने लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगिंद्र कुमार ने कुट्टू के आटे व सामक के चावल को लेकर विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी।
उन्होंने कहा कि विभागीय जांच आगामी दिनों में भी जारी रहेगी। सरकार की ओर से नवरात्र के दिनों में कुट्टू व सामक आटे के निरंतर जांच का निर्देश दिया है, ताकि कोई भी व्रती इन आटे की वजह से बीमार न पड़े। साथ ही उन्होंने खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारियों को एफएसएसएआई एक्ट 2006 के तहत लाइसेंस लेने को कहा।

फोटो 36. मुरथल स्थित किराने के दुकान पर कुट्टू के आटे के नमूने लेते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें