फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 47 ईंट-भट्ठों की निगरानी के लिए जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने सेंट्रल प्रदूषण बोर्ड की तरफ से बंद किए गए ईंट भट्ठे की निगरानी के लिए नोटिस जारी करके ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को नजर रखने के निर्देश दिए है। इस दौरान अगर कोई ईंट भट्ठा चलता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पास पत्र भेजकर 47 ईंट भट्ठों में से तीन ईंट भट्ठों के स्थान स्पष्ट करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले के 47 ईंट भट्ठों को नियमों की अनदेखी करने पर बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। जिसके बाद खाद्य एवं पूर्ति विभाग ने ईंट भट्ठे को बंद करने के लिए नोटिस जारी किया था। सूची में शामिल ईंट भट्ठे को बंद कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अन्य ईंट भट्ठा भी 30 जून तक ही चल सकते हैं। एनजीटी के निर्देशानुसार ईंट भट्ठे का संचालन 30 जून तक ही हो सकता है।
ईंट-भट्ठा संचालक खटखटाएंगे सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का दरवाजा
सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से जिले के 47 ईंट भट्ठों को बंद किए जाने के निर्देश देने के बाद संचालकों में हड़कंप मचा है । संचालकों ने 10 जून को दिल्ली में सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया है। जिसके तहत ईंट भट्ठा संचालकों का एक प्रतिनिधिमंडल सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के आला अधिकारियों से मिलकर सूची को रद्द करने की मांग करेगा, ताकि 30 जून तक उन्हें भट्ठों का संचालन करने की मंजूरी प्राप्त हो सके।
विज्ञापन

सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से जिले के 47 ईंट भट्ठों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे संचालकों को काफी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। मजदूरों के रोजगार पर भी असर पड़ रहा है। इस संबंध में 10 जून को सेंट्रल प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के कार्यालय में पहुंचकर भट्ठों को खुलवाने की मांग की जाएगी। -धमेंद्र दहिया, प्रधान, ईंट भट्ठा एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें