फोटो 26: सोनीपत के बीपीएस राजकीय महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में लोक कला उत्सव के समापन पर
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में धर्मपुत्र कला मंच व हरियाणा कला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे लोक कला उत्सव का समापन हो गया। संस्कृति मंत्रालय के कला विकास योजना के अंतर्गत प्रायोजित व उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सहयोग से उत्सव आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र व उतर प्रदेश से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। समारोह में केंद्र के सहायक निदेशक रविंद्र शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति हमारी धरोहर है। उसको जीवित रखना हमारी जिम्मेदारी है। कुलपति प्रो. सुदेश ने कहा कि लोक कला उत्सव से छात्राओं को न केवल मनोरंजन का अवसर मिला है बल्कि एक नई ऊर्जा का भी प्रवाह उनके अंदर हुआ है। इस दौरान प्रो. अशोक वर्मा, डॉ. मोनिका, डॉ. बबीता व डॉ. सरला भी उपस्थित रहीं।
फोटो 26: सोनीपत के बीपीएस राजकीय महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में लोक कला उत्सव के समापन पर